दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, रंगदारी रैकेट का सरगना है AAP एमएलए गुलाब सिंह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह को रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। गुलाब सिंह को लेकर पुलिस ने कुछ खुलासे किए हैं जो चौकाने वाले हैं। पुलिस ने कहा है कि गुलाब सिंह रंगदारी वसूलने का रैकेट चलाता था।

इस संबंध में सितंबर माह में दो प्रॉपर्टी डीलरों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। प्रॉपर्टी डीलर रिंकू दीवान और दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया था कि गुलाब सिंह उन्हें धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया था कि गुलाब सिंह के ऑफिस में काम करने वाले सतीश और देवेंद्र ने उन्हें धमकी दी थी और पैसे मांगे थे। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 के तहत गुलाब सिंह पर मुकदमा दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications