पब्लिसिटी के लिए अलका लांबा कुछ भी करेंगी- अब जारी किया अपनी ही तारीफ का फेक ऑडियो
अपनी बात को सिद्ध करने के लिए बाद में उन्होंने एक ऑडियो मीडिया और अपने समर्थकों को भेजा, जिसमें बाजार के एक कारोबारी नेता इस अग्निकांड में अलका के कार्यों की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली। चांदनी चौक के कटरा धूलिया में लगी आग के दौरान क्रेन पर चढ़ने को लेकर विवादों में फंसी आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा अब एक नए मामले में फंसती नजर आ रही हैं। मामला इसी अग्निकांड से जुड़ा है। दरअसल हुआ यह कि अग्निकांड के बाद एक ऑडियो सामने आया जिसमें बाजार के ही कारोबारी नेता अलका लांबा के काम की प्रशंसा करते सुनाई दे रहे हैं। लेकिन अब यह खुलासा हुआ है कि यह ऑडियो उस कारोबारी का है ही नहीं जिसका अलका लांबा ने बताया है।

आपको बता दें कि कटरे में आग लगने के तुरंत बाद अलका लांबा वहां पहुंच गई थीं। वहां फायर टेंडर पर चढ़ने को लेकर उनका खासा विरोध हुआ था। अलका ने विरोध करने वालों को बीजेपी का बताया था। अपनी बात को सिद्ध करने के लिए बाद में उन्होंने एक ऑडियो मीडिया और अपने समर्थकों को भेजा, जिसमें बाजार के एक कारोबारी नेता इस अग्निकांड में अलका के कार्यों की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। जरूर देखें VIDEO: बदायूं के थाने में दारोगा ने सपा नेता को झुका-झुकाकर लाठियों से मारा
ऑडियो के बाद अलका लांबा ने बताया कि यह अरुण सिंघानिया हैं जो चांदनी चौक मार्केट के अध्यक्ष हैं और बीजेपी नेता भी। जो खुद रात 3 बजे तक घटनास्थल पर मेरे साथ खड़े होकर फायर कर्मचारियों और पुलिस की मदद करते रहे, भीड़ को संयम बनाने की अपील करते रहे। असल में अरुण सिंघानिया चांदनी चौक नहीं बल्कि बाजार की सबसे पुरानी संस्था दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केटाइल असोसिएशन के अध्यक्ष हैं। जांच में पता चला है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं, बल्कि असोसिएशन के किसी अन्य पदाधिकारी की आवाज है।
लोगों में खासा नाराजगी
इस मसले पर सिंघानिया ने खासी नाराजगी जताई है कि ऑडियो में उनका नाम घसीटा गया। उनका कहना है कि हम लोगों पर गाज गिर गई है और विधायक इसमें भी राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि होना यह चाहिए था कि सरकार द्वारा उनकी कोई मदद की जाती, लेकिन विधायक ऐसा करवाने की बजाय दूसरे कारोबारियों के बल पर खुद को पाक-साफ करने का प्रयास कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications