सुषमा स्वराज के भाषण का मजाक उड़ाकर घिरीं आप विधायक अलका लांबा

एक यूजर ने नीचे तो आप गिर गयी हो अलका लांबा। इतना नीचे की गटर को भी शर्म आ जाये। दूसरे ने लिखा कि याद रखियेगा, bjp ही एक ऐसी पार्टी है जहां चाय वाला pm और साधु cm बन सकता है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को निशाने पर लेने के चक्कर में खुद ही निशाने पर आ गई। ट्विटर पर लोगों ने लिखा है कि अलका लांबा आप इतनी गिर गई हैं कि गटर को भी शर्म आ जाए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ' नेता बनो जोकर तो बहुत हैं AAP में'।

अलका ने उड़ाया सुषमा का मजाक, लोगों ने कहा, इतनी गिर गई हो कि गटर को भी शर्म आ जाए

Recommended Video

    Sushma Sawraj बोली PM Modi की विदेश नीति ने 48 देशों के लोगो को बचाया | वनइंडिया

    दरअसल गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेश नीति को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया था और विपक्षी दलों को जमकर कोसा था जिसके बाद अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा था 'आदरणीय सुषमाG, आज सदन में मोदीG की तारीफ करते करते इतना नीचे (पीछे) चली गई की अटलG को लांघते हुये नेहरूGतक पहुंच गई। आवाज में खराश आ चुकी है'।

    अलका का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया और यूजर्स ने अलका को जमकर लताड़ा है। एक ने लांबा के लिए लिखा है ' 20 जन्म लेलो फिर भी सुषमा जी जैसा बोलना न आएगा । नेता बनो जोकर तो बहुत हैं AAP में' एक दूसरे यूजर ने लिखा आदरणीय AlkaG, 'AAP KejriG की तारीफ करते-करते इतना नीचे चली गई की AnnaGको लांघते हुये LaluG तक पहुंच गई? AAP ki politics ghatiya ho चुकी है'। अगले ने लिखा प्यारी लांबा जी, चाटूकारिता में इतनी निपुण हो गयी हो तुम की राशनकार्ड ओर बलात्कारियों की तारीफ करने मे सारी सीमाएं लांघ गई हो।

    एक यूजर ने लिखा 'नीचे तो आप गिर गयी हो अलका लांबा। इतना नीचे की गटर को भी शर्म आ जाये'। दूसरे ने लिखा कि 'याद रखियेगा, bjp ही एक ऐसी पार्टी है जहां चाय वाला pm और साधु cm बन सकता है। यहां चापलूसी और वंशवाद की राजनीति नहीं होती है'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+