आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में बनाएगी सरकार!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से सरकार बनाने की इच्छा जाहिर की है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एलजी को पत्र लिखकर दिसंबर मॉडल अपनाने की बात कही है। केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि एलजी को दिसंबर मॉडल की तर्ज पर भाजपा के सरकार बनाने से इनकार करने के बाद आप को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए।

arvind kejriwal

गौरतलब है कि इससे पहले सतीश उपाध्याय ने एलजी से मुलाकात कर उन्हें पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं बनाना चाहती है। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एलजी को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ काम के चलते वह एलजी से मिलने में असमर्थ है। साथ ही उन्होंने पत्र के माध्यम से एलजी से भाजपा का रुख जनता के बीज साफ करने को कहा है।

एक तरफ जहां केजरीवाल एलजी को तुरंत सभी पार्टियों से मिलकर दिल्ली की स्थिति को साफ करने की बात करते रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ समय के अभाव के चलते एलजी से मिलने का समय नहीं देना उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा करता है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि केजरीवाल को एलजी के न्योता देने के बाद वह सरकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+