ओम बिड़ला के सामने कागज फाड़ने पर AAP के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू सस्पेंड, बोले- मुझे कोई अफसोस नहीं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के सामने कागज फाड़कर आसन की ओर फेंकने पर आप के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को निलंबित कर दिया गया है।
गुरुवार को संसद के शेष मानसून सत्र में आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को सदन से सस्पेंड कर दिया गया। दिल्ली सेवा विधयेक के विरोध में उन्होंने सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के सामने कागज फाड़ कर फेंक दिया।
बता दें कि सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता हैं, जिन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। इससे पहले मणिपुर हिंसा को लेकर राज्यसभा से पार्टी सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।

निलंबित होने के बाद आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि जब निर्वाचित सरकार की पॉवर गैर निर्वाचित और अफसरों को दी जाती है तो ये संविधान का अपमान है। अब ये अदालत तय करेगी कि कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं? मुझे इस बात का अफसोस नहीं है कि लोगों के लिए आवाज उठाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए मुझे सस्पेंड कर दिया गया।
Recommended Video
बता दें कि सुशील कुमार रिंकू पंजाब के जालंधर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। आप से पहले सुशील कुमार कांग्रेस में थे, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। 10 मई को वो लोकसभा उपचुनाव जीते और उनके संसद का रास्ता बना। इसके बाद मौजूदा संसद सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications