महात्मा गांधी को आप नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Gandhi Jayanti: राष्ट्रपित महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजघाट पहुंचर बापू की समाधि पुष्प अर्पित किया। सीएम आतिशी ने दिल्ली विधानसभा परिसर भी विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम ने कहा, मुझे लगता है कि शायद दुनिया में महात्मा गांधी जी जैसा कोई और नहीं हुआ। उन्होंने प्रेम और शांति के जरिए सत्याग्रह की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को सत्य के लिए, अन्याय के खिलाफ़ लड़ना सिखाया। मुझे लगता है कि तानाशाही के इस दौर में गांधी जी का सत्याग्रह का तरीका पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।

अरविंद केजरीवाल ने किया पोस्ट
X पर पोस्ट कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। बापू का जीवन हमेशा "सर्वजन समभाव" की सीख देता है। उनके जीवन दर्शन से सीख लेकर हम सभी जनता की सेवा में जुटे हैं। बापू का जीवन संदेश सदैव पूरे विश्व का मार्गदर्शन करता रहेगा।
राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर अर्पित की श्रद्धांजलि
राघव चड्ढा ने लिखा, ये सोचकर सीना चौड़ा हो जाता है कि गांधी जी भारत में पैदा लिए। हम गांधी के वंशज हैं, ये सौभाग्य है हमारा। कितने खुशनसीब होंगे वो लोग जिन्होंने गांधी को देखा होगा। जितने साहसी थे बापू उतने ही महान थे। अपनों के लिए लड़ते हुए दूसरों के प्रति नफरत न रखने वाले थे गांधी।
मनीष सिसोदिया ने क्या लिखा?
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। सत्य, अहिंसा, प्रेम, अपरिग्रह के रास्ते पर चलकर हिंसा, अन्याय और तानाशाही को जड़ से कैसे ख़त्म किया जा सकता है, इसकी प्रेरणा आज भारत ही नहीं सारी दुनिया बापू से लेती है।












Click it and Unblock the Notifications