AAP ने कहा - हमला करने वाला है BJYM कार्यकर्ता, कपिल ने कहा- वो था सत्येंद्र जैन का आदमी

कपिल मिश्रा AAP नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।

नई दिल्ली। अपने ही घर के बाहर धरने पर बैठे दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल शर्मा पर हमले हुए के बाद आम आदमी पार्टी ने टिप्पणी की है।

एक ओर जहां हमला करने वाले अंकित भारद्वाज ने खुद को आप का कार्यकर्ता बताया है वहीं दूसरी ओर आप का दावा है कि वो भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है।

पवन शर्मा ने लिखा...

पवन शर्मा ने लिखा...

आप के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य पवन शर्मा ने एक ट्वीट में दावा किया है कि अंकित भारद्वाज भाजयुमो का कार्यकर्ता है। पवन शर्मा ने एक फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट ट्वीट कर कहा है कि ये शख्स भाजयुमो से है। गंदा खेल खेला गया। पवन ने लिखा कि यह सहानुभूति हासिल करने के लिए पूर्व-योजनाबद्ध आक्रमण था। हमलावर बीजेपी युवा मोर्चा का है।

अभिनव ने कहा...

अभिनव ने कहा...

वहीं आप वालन्टियर अभिनव मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि 'कपिल मिश्रा के घर जाकर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अंकित भारद्वाज ने पीटा व खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है।' इससे पहले जब पत्रकारों ने अंकित से पूछा था कि वो कौन है, तो उसने खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया। अंकित ने मिश्रा को थप्पड़ मारने की कोशिश की थी।

अंकित से पूछा तो उसने बताया

अंकित से पूछा तो उसने बताया

जब अंकित से पूछा गया था कि उसने किसने भेजा है इस पर उसने जवाब दिया कि मुझे किसी ने नहीं भेजा है। अंकित का दावा था कि वो मिश्रा की पार्टी विरोधी गतिविधियों से नाराज था। पुलिस ने अंकित को हिरासत में ले लिया है।

कपिल ने कहा...

कपिल ने कहा...

इस हमले पर कपिल मिश्रा ने कहा था कि उन्हें खुद पर हुए हमले पर कुछ नहीं कहना है लेकिन अगर कोई इनका साथी उस शख्स को मारेगा तो वो पानी पीना छोड़ देंगे। घटना के कुछ देर बाद कपिल ने कहा कि 'मुझ पर हमला करने वाला सत्येंद्र जैन का आदमी है, मुझे कोई सुरक्षा नहीं चाहिए।'

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+