भाजपा का सीएम घोषित होते ही 'आप' का हमला

Aap leaders attack on BJP
नई दिल्‍ली। कल भाजपा ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद के लिए अपने प्रत्‍याशी के रूप में हर्षवर्द्धन के नाम की घोषणा कर दी है। जिस पर आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने उन पर हमला करते हुए कहा कि वह भाजपा के मनमोहन सिंह हैं। जिस तरह मनमोहन‍ प्रधानमंत्री रहते हुए भी घोटालों को नहीं रोंक पाये ठीक उसी तरह हर्ष वर्द्धन अपनी पार्टी शासित निगमों में हुए भ्रष्‍टाचार पर चुप रहे। वहीं उनके साथी मनीष सिसौदिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 2010 में हर्ष वर्द्धन ने शीला दीक्षित की प्रशंसा की थी कि और कहा था कि दिल्‍ली के लोग उन्‍हें मुख्‍यमंत्री के रूप में पाकर खुशनसीब हैं।

गौर हो कि कल भाजपा ने विजय गोयल के बगावती सुरों के बावजूद मुख्‍यमंत्री पद के प्रत्‍याशी के रूप में हर्ष वर्द्धन को चुना। हालांकि पार्टी ने विरोध की बात से इनकार किया और कहा कि यह निर्णय सर्वसम्‍मति से लिया गया है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने गोयल को सीएम पद का उम्‍मीदवार नहीं बनाया 'क्‍या इसका ये मतलब निकाला जाए कि भाजपा ने मान लिया है कि गोयल भ्रष्‍ट थे।'

इसी विषय पर कवि और नेता कुमार विश्‍वास ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भ्रष्‍टाचार की लड़ाई मतलब आपस में एक दूसरे से लड़ने का मतलब है कि जीत सुनिश्चि‍त है।

मुख्‍यमंत्री पद के प्रत्‍याशी की घोषणा करते समय पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+