पीएम मोदी भी तो कई नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को दबाने के बाद....आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज का पलटवार

लोकसभा चुनाव 2024 में I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है। विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता पीएम उम्‍मीदवार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने जैसे ही I.N.D.I.A गठबंधन की पीएम चेहरे के उम्‍मीदवार को लेकर आलोचना की तो दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसका करारा जवाब दिया है।

Saurabh Bhardwaj

महत्‍वाकाक्षाएं होना कोई गलत बात नहीं

I.N.D.I.A गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर भाजपा के द्वारा की गई आलोचना की आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जवाब देते दिया कहा सभी राजनीतिक दलों, नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षाएं होती हैं कि उनका नेता ही प्रधानमंत्री मुख्‍यमंत्री बने। उन्‍होंने कहा महत्‍वाकाक्षाएं होना कोई गलत बात नहीं है।

इंडिया गठबंधन में पीएम के चेहरे को लेकर बोली ये बात

सौरभ भारद्वाज ने कहा कोई भी दल जब राजनीति में होता है तो इस तरह की बात होती है, लेकिन गठबंधन में शामिल सभी दलों एक ही बात कही है,चाहे वो जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, टीएमसी या आम आदमी पार्टी हो किसी की भी महात्‍वाकांक्षा अपने दल के नेता को प्रधानमंत्री बनाने की नही है। हमारे गठबंधन की पहली प्राथमिकता ये है कि भारत में ऐसी सरकार आए जो गरीबों के लिए काम कर सके।

पीएम मोदी भी तो कई नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को दबाने के बाद...

इसके साथ ही आप सौरभ भारद्वाज ने कहा भाजपा में कई नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को दबाने के बाद पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। आज भी कई लोगों की वह महत्वाकांक्षा है...महत्वाकांक्षा होनी चाहिए। अगर वह महत्वाकांक्षा मार दी गई है, तो इसका मतलब है कि तानाशाही है...महत्वाकांक्षा अच्छी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+