सलमान खान से मिले AAP विधायक राघव चड्ढा, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले बिग बॉस में होगी एंट्री
नई दिल्ली, दिसंबर 01। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक राघव चड्ढा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, राघव चड्ढा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से मुलाकात की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। राघव चड्ढा ने सलमान खान के साथ की मुलाकात वाली फोटो ट्विटर पर शेयर की है। राघव चड्ढा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'एक मुलाकात सलमान भाई के साथ।'

बिग बॉस में जाएंगे राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा की इस फोटो पर अब लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि क्या राघव चड्ढा बिग बॉस सीजन 15 में नजर आने वाले हैं? एक यूजर ने कमेंट कर कहा है कि आपके (राघव चड्ढा) काम की तारीफ तो सलमान खान ने भी की होगी। किसी का कहना है कि आप एक महान स्टार खिलाड़ी हैं।

लड़कियां हुईं राघव चड्ढा के लुक की फैन
आपको बता दें कि सलमान और राघव चड्ढा की इस फोटो पर कुछ फीमेल यूजर के भी मजेदार कमेंट आए हैं। एक फीमेल यूजर ने राघव चड्ढा के लुक की तारीफ करते हुए कहा है कि सलमान से ज्यादा राघव कूल एंड फ्रेश लग रहे हैं। वहीं एक यूजर ने राघव चड्ढा को 'मोस्ट स्टाइलिश पॉलिटिशियन' बताया है।

सलमान कर रहे हैं अपनी फिल्म का प्रमोशन
आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' के प्रमोशन में बिजी हैं। कोरोना महामारी के बाद थिएटर पर सलमान की ये पहली फिल्म है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान के साथ फिल्म में आयुष शर्मा लीड रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications