राज्‍यसभा से निलंबन के बाद AAP नेता राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर बदला Bio,जानिए क्‍या लिखा?

Raghav Chadha changed bio: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा जिन्‍हें कथित तौर पर विशेषाधिकार के उल्लंघन के आरोप में राज्यसभा से शुक्रवार को निलंबित कर दिया था। उन्‍होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर अपना बायो बदल दिया है। राघव ने अपने बायो में लिखा है 'निलंबित संसद सदस्य, भारत'।

Raghav Chadha changed bio

बता दें राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल से संबंधित एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में आम आदमी के सांसद राघव चड्ढ़ा को शुक्रवार को राज्‍य सभा से निलंबित कर दिया गया था। विशेषाधिकार समिति जब तक राघव चड्ढ़ा पर निष्कर्ष रिपोर्ट नहीं दे देती है तब तक आप नेता राघव चड्डा को निलंबित कर दिया गया है।

राघव पर फर्जी हस्‍ताक्षर का लगा है आरोप

जिन पांच राज्यसभा सांसदों ने राघव पर दिल्‍ली सेवा विधेयक संबंधी प्रस्‍ताव में फर्जी उनके फर्जी हस्‍ताक्षर करने का आरोप लगाया है उनमें सस्मित पात्रा, एस फांगनोन कोन्याक, एम थंबीदुरई और नरहरि अमीन शामिल हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा ने दिल्ली सेवा विधेयक से संबंधित प्रस्ताव में उनकी अनुमति के बिना उनका नाम शामिल किया था।

धनखड़ ने किया था निलंबित

जिसके बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सांसदों की शिकायतें विशेषाधिकार समिति को भेज दीं। राघव को निलंबित करते हुए धनखड़ ने कहा कि मैं राघव चड्ढा को परिषद की सेवा से तब तक निलंबित करता हूं जब तक परिषद को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट का लाभ नहीं मिल जाती है।

विशेषाधिकार हनन का आरोप

राज्‍यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने AAP नेता के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश करते हुए राघव पर आचरण एक सांसद के लिए अशोभनीय था और उन पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया था।

निलंबन के बाद राघव ने ने भाजपा सरकार पर लगाया ये आरोप

वहीं राघव चड्ढा ने राज्यसभा से अपने निलंबन के अपना एक वीडियो जारी कर पूछाा कि क्या उनके निलंबन का कारण यह था कि उन्होंने संसद के अंदर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नेताओं से सवाल पूछे थे इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई ये कार्रवाई उन सभी लोगों को चुप करवाने की भाजपा की कोशिश है जो उन पर सवाल उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+