DDCA जांच बंद कराने के लिए जेटली ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखी थी चिट्ठी: AAP
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष गुप्ता ने एक प्रेंस कांफ्रेंस करके DDCA में वित्तमंत्री अरुण जेटली की भूमिका पर सवाल उठाए। आशुतोष ने कहा कि अगर जेटली करप्शन में लिप्त नहीं है तो वो जांच का स्वागत क्यों नहीं कर रहे।

मीडिया से बात करते हुए आशुतोष ने आरोप लगाया है कि अरुण जेटली को DDCA के हर काम के बारे में जानकारी थी। उन्होंने कहा कि जेटली जी के बिना मर्जी के कुछ नहीं होता था और वो करप्शन के कवर-अप में भी लगे हुए थे।
प्रेस कांफ्रेंस में आशुतोष ने दो चिट्ठियां भी दिखाईं और फिर उन्हें पढ़कर भी सुनाया। उन्होंने कहा कि ये चिट्ठियां अरुण जेटली ने दिल्ली पुलिस को लिखीं और घोटाले से जुड़े मामले बंद करने को कहा था।
आशुतोष ने आरोप लगाया कि जेटली ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद पर रहते हुए ये चिट्ठियां लिखी थीं और पुलिस जांच में व्यवधान पैदा करने की कोशिश की। आशुतोष ने कहा, "अरुण जेटली जी को संवैधानिक पद पर रहते हुए पद के दुरुपयोग करने, जांच में व्यवधान डालने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के अपराध में अपने पद रहने का कोई अधिकार नहीं है"। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications