जली हुई कार में मिला आम आदमी पार्टी के नेता का शव, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता नवीन दास का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। नवीन दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन दास गुरुवार दोपहर अपने घर से निकले थे ये बता कर कि उनको मेरठ में किसी के पास मिलने जाना है। जिससे पैसे का कुछ लेन-देन होना था। लेकिन शुक्रवार सुबह साहिबाबाद पुलिस ने नवीन दास का शव ब्रिजा गाड़ी से बरामद किया। गाड़ी पूरी तरह से जली हुई थी साथ में नवीन का शव भी जल गया था।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि नवीन की गाड़ी का हैंडब्रेक लगा हुआ था। लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है क्योंकि पुलिस को शक है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिल सकती है।

परिवार ने जताया शक

परिवार ने जताया शक

दास के परिवार ने कथिततौर पर कहा है कि इस घटना के पीछे जरूर किसी का हाथ है। क्योंकि कार की चाभी भी मौके से गायब है। इसके साथ-साथ परिवार ने कहा कहा है कि कार में रखे दो लाख रुपए भी गायब हैं। हालांकि पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपी इस घटना को अंजाम देने के लिए नवीन को कार में बंद कर दिया हो और उसके बाद उसमें आग लगा दी है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

कौन है नवीन दास?

कौन है नवीन दास?

नवीन दान आम आदमी पार्टी से जुड़े रहने के साथ-साथ इवेंट मैनेजमेंट का काम भी करते थे। नवीन के भाई के मुताबिक कई दोस्तों के साथ पिछले कुछ दिनों से दोस्तों के साथ विवाद भी चल रहा था। इसलिए पुलिस परिवार के इस आरोप के हिसाब से भी जांच करने में जुटी हुई है। हालांकि लूटपाट की घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+