केजरीवाल के बाद अब गुजरात में मनीष सिसोदिया की कार पर हमला, शीशा चकनाचूर

उन्होंने लिखा है कि कार का शीशा टूट गया है। लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस हमले के विरोध में किसी भी तरह का जवाब नहीं देना है। उन्हें हमला करने दीजिए। वहीं इस हमले की जानकारी खुद मनीष सिसौदिया ने दी उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'साबरकांठा के हिम्मतनगर में हमारी कार पर बीजेपी के गुंडों ने हमला किया है। मनीष ने एक और ट्वीट कर कहा कि बीजेपी नेता सोचते हैं कि वे गुजरात के भ्रष्टाचार को मेरी कार पर हमला करके छिपा लेंगे, लेकिन वे आम आदमी की ताकत को कम करके आंक रहे हैं।
आपको बताते चलें कि मनीष भी अरविंद केजरीवाल के साथ इस समय गुजरात दौरे पर हैं। केजरीवाल के अनुसार, मनीष सिसौदिया की कार पर हमले में शीशे चकनाचूर हो गए। मालूम हो कि अहमदाबाद के पास आरोही में बुधवार को अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला बोल दिया गया था। कुछ लोगों ने केजरीवाल के काफिले पर पत्थर फेंके और काले झंडे भी दिखाए थे। इस हमले में केजरीवाल की गाड़ी का शीशा चटग गया था। वही गुरुवार को केजरीवाल ने सिख किसानों, मछुआरों, नमक के कारोबार में शामिल कामगारों से मुलाकात की और पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications