Gujarat Assembly Election 2017: पाक पर पीएम मोदी के बयान के बाद कुमार विश्वास ने किया ट्वीट, बोला सरकार पर हमला
पाक पर
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उछाले गए पाकिस्तान के एंगल ने सनसनी मचा दी है। 10 दिसंबर को एक रैली के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक और पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि भारत में पाकिस्तान की मदद से तख्ता पलट की कोशिश हो रही है। प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान कहा था कि अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अय्यर के घर पाक के विदेश पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई थी। पीएम मोदी ने कहा कि जिस मणिशंकर अय्यर ने गुजरात का अपमान किया, उन्होंने पाकिस्तान उच्चायुक्त के साथ गुप्त बैठकें की। क्या कारण था?
कुमार विश्वास ने कहा...
अब इसी मसले पर आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है कि 'अगर विपक्षी नेता दुश्मन देशों के राजनयिकों से मिल कर षड्यंत्र कर रहे थे तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार में बैठे लोग उन्हें पकड़कर दंडित करने की बजाय चुनावों में इस आशंकित देशद्रोह को वोट माँगने की अपील कर के भुना रहे हैं ये उससे भी ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है.क्या होगा देश का?'
पाकिस्तान ने कहा...
इसी मुद्दे पर भारत में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा कि भारत,पाकिस्तान को अपनी चुनावी बहस में खींचना बंद करें और गढ़े गए षडयंत्रों की बजाय अपनी ताकत पर जीत हासिल करना चाहिए। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और गैरजिम्मेदार है।
स्वामी के ट्वीट से शुरू हुआ मामला
बता दें कि जिस दिन कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकयर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे थे, उससे एक दिन पहले रात में उनके घर एक मीटिंग थी। जिसमें पाक उच्चायुक्त समेत, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। इस मीटिंग के बाद पाक एंगल भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट के बाद शुरु हुआ था।

ट्वीट कहा पूछा था कि...
स्वामी ने ट्वीट कहा पूछा था कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ अय्यर और कांग्रेस के तीन नेताओं की जो बैठक हुई उसमें गुजरात की रणनीति बनाई गई थी? क्या मीटिंग में तख्ता पलट की रणनीति बनी?












Click it and Unblock the Notifications