'आप' नेता कुमार विश्वास की बॉलीवुड में एंट्री

जी हां कवि से नेता बनें कुमार विश्वास अब एक नए क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ चुके हैं। कुमार विश्वास का एक बहुत पुराना सपना पूरा होने जा रहा है, वह बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। कुमार विश्वास ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक मुद्दे पर आ रही फिल्म 'भैरवी' के लिए गाने लिखे हैं। उनके लिखे गाने को मशहूर गायिका आशा भोसले गाएंगी। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
'आप' नेता कुमार विश्वास ने कहा कि मेरा सपना था कि कभी लता मंगेशकर और या आशा जी मेरे लिखे गीतों को गाएं। अब मेरा यह सपना पूरा होने जा रहा है।' वहीं आशा भोसले 8 साल बाद किसी हिन्दी फिल्म के गाने को अपनी आवाज देंगी।
गौरतलब है कि 'आप' के नेता कुमार विश्वास लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में उनकी बुरी तरह से हार हुई थी। उसके बाद से ही वह राजनीति में काफी कम सक्रिय दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications