इंडिया अगेस्ट करप्शन आंदोलन को किरण बेदी ने तबाह किया- कुमार विश्वास
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के अहम नेता कुमार विश्वास ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन पर बड़ा खुलासा किया है। कुमार विश्वास ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन का आंदोलन राजनैतिक आंदोलन बन गया था। विश्वास ने कहा कि आंदोलन के अहम सदस्य राजनैतिक पार्टियों के समर्थक थे।

कुमार विश्वास ने कहा कि वीके सिंह और किरण बेदी भाजपा के समर्थन में थे और उन्होंने भाजपा के खिलाफ आंदोलन के समय बोलने से मना किया था। उन्होंने कहा कि किरण बेदी का शुरु से ही भारतीय जनता पार्टी की ओर झुकाव था। वहीं उन्होंने कहा कि वीके सिंह ने अन्ना से कहा था कि हमें भाजपा पर हमला नहीं बोलना चाहिए
एक मंत्री बन गये एक को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित
कुमार विश्वास ने किरण बेदी और वीके सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वीके सिंह को भाजपा ने मंत्री का पद दे दिया है। जबकि किरण बेदी को पार्टी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं कांग्रेस नेता संजय झा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आईएसी के ने नाम पर देश के लोगों से धोखा किया गया है। उन्होंने कहा कि बेदी और केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
आंदोलन के वक्त सवाल क्यूं नहीं उठाया
दिल्ली में चुनाव के समय कुमार विश्वास के इस सनसनीखेज आरोप से सवाल यह उठता है कि यह सवाल आंदोलन के समय क्यूं नहीं उठाये गये। अगर किरण बेदी भाजपा की समर्थक थी तो उन्हें आंदोलन से बाहर का रास्ता क्यूं नहीं दिखाया गया। कुमार विश्वास ने यह भी आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल, अन्ना हजारे सहित सभी लोगों को यह पता था कि किरण बेदी भाजपा समर्थक हैं।












Click it and Unblock the Notifications