सिख विरोधी दंगे: आप नेता ने सलमान खुर्शीद के बयान पर किया पलटवार

नई दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सज्जन कुमार को 31 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश भी दिया है। वहीं, इस फैसले के आने के बाद देश की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

aap leader jarnail singh over anti sikh riots verdict on sajjan kumar

आप नेता जरनैल सिंह ने कहा, 'हमें मालूम हुआ कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने का बात कही है। ये वाकई शर्मनाक है कि सज्जन कुमार को पार्टी से निकालने के बजाय वे फैसले को चुनौती देने की बात कर रहे हैं। बता दें कि सज्जन कुमार को हाईकोर्ट ने सिख विरोधी दंगों को भड़काने और साजिश रचने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सज्जन कुमार के अलावा कैप्टन भागमल, गिरधारी लाल और पूर्व कांग्रेस पार्षद बलवान खोखर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। किशन खोकर और पूर्व विधायक महेंद्र यादव को 10 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि सामान्य हालात में सज्जन कुमार के खिलाफ कार्रवाई करना असंभव साबित हो रहा था, ऐसा लग रहा था, जैसे उनके खिलाफ केस को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर कोशिशें जारी थीं। वहीं, 34 साल बाद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+