वाराणसी में बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग और वीजे रघु पर हमला

रघुराम ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर लिखा है कि ह वैल! बीएचयू में दो लोगों ने मुझ पर लाठियों से हमला किया। वे बाहरी लोग थे। बीएचयू के लड़कों ने उन्हें भगा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएचयू कैंपस में जनसंपर्क अभियान में शामिल गुल पनाग को वहां के कुछ छात्रों ने पहले जनसंपर्क करने को मना किया। छात्रों के वहां से जाने के बाद गुल पनाग व रघु ने फिर से अपना कार्यक्रम शुरू कर दिया। बाहर से लौटे छात्रों ने जब इनको जनसंपर्क करते देखा तो उनको वहां से जाने को कहा।
पढ़ें: चंडीगढ़ के लिए गुल ने खाया राजमा-चावल और पी 25 कप चाय
इसका गुल पनाग के साथ चल रहे आप के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस विरोध को बीएचयू के छात्र बर्दाश्त नहीं कर सके और फिर छात्रों ने आप के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया। कुछ छात्रों ने रघु को पीट दिया जबकि छात्राओं ने गुल पनाग को हास्टल के अंदर खींच कर पिटने से बचा लिया। वहीं आम आदमी पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में अपना रोड शो कर रहे हैं।
इस रोड शो में केजरीवाल ने हेलीकॉप्टर यात्राओं को लेकर नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं। मैं भारी मतों से चुनाव जीत रहा हूं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और साम्प्रदायिक राजनीति सहित हर तरीका इस्तेमाल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications