झूठे हैं कुमार विश्वास के आरोप? आप के अंकित लाल ने बताई 'सच्चाई'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास के आरोपों को खारिज कर दिया है। बता दें कि विश्वास ने यह आरोप लगाया था कि कई अदालती मामलों के चलते उन्हें अपने शो रद्द करने पड रहे हैं। विश्वास ने ट्वीट कर कहा था कि 'मुझे कई अदालती सुनवाईयों के चलते अपने शो रद्द करने पड़ रहे हैं। ये मामले साल 2013,14 और 15 की चुनावी रैलियों से जुड़े हैं। इसमें आप की ओर से कोई कानूनी सहायता नहीं मिल रही है। एक और कल के लिए बचा है जिसमें मैं अपने निजी वकीलों की सहायता ले रहा हूं। यह लड़ाई जारी रहेगी.. जय हिंद।'

अंकित लाल ने खारिज किया आरोप

हालांकि विश्वास के इस आरोप को पार्टी के नेता अंकित लाल ने खारिज किया है। अंकित ने कहा है कि पार्टी की ओर से कानूनी मामले देख रहे ऋषिकेश कुमार हमेशा से विश्वास की मदद करते आ रहे हैं। अंकित ने ट्वीट कर कहा है कि झूठ बोलने में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि आपको झूठ याद रखने पड़ते हैं लेकिन सच कहीं ना कहीं कागज पर लिखा हुआ मिल जाएगा। इसके बाद अंकित ने न कागजातों को ट्वीट किया जिसके जरिए यह दावा किया गया कि ऋषिकेश कुमार लगातार विश्वास की मदद कर रह रहे हैं।

ऋषिकेश कुमार अदालत में हाजिर हुए थे

अंकित की ओर से ट्वीट किए गए कागजात में एक जगह यह लिखा हुआ है कि आरोपी नंबर कुमार विश्वास का पक्ष अदालत में वकील ऋषिकेश कुमार रख रहे हैं।, ट्वीट किए गए दस्तावेजों के अनुसार बीते साल 18 दिसंबर को आरोपी संख्या 4, विश्वास के लिए ऋषिकेश कुमार अदालत में हाजिर हुए थे।

ऋषिकेश ने बताया है कि

अंकित ने अपनी बातों के पक्ष में एक वीडियो में भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अंकित ने लिखा है कि - 'झूठ बोलने में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि झूठ याद रखने पड़ते हैं। सच का क्या है... कहीं ना कहीं कागज़ पर लिखा हुआ मिल जायेगा। ज़रूर देखिये ऋषिकेश जो कागज़ दिखा रहे हैं।' इस वीडियो में ऋषिकेश ने बताया है कि उन्होंने कब-कब कुमार विश्वास की मदद की। ऋषिकेश ने कहा कि उन्हें विश्वास के ट्वीट से दुख हुआ है। इसके बाद ऋषिकेश ने दस्तावेजों के जरिये दावा किया कि वो कई तारीखों पर विश्वास की ओर से अरुण जेटली के केस में मदद कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+