पकड़ा गया आप विधायक अलका लांबा का सिर फोड़ने वाला

नई दिल्ली। एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा सुर्खियों में हैं, उनके ऊपर रविवार को कश्मीरी गेट के यमुना बाजार में हमला हुआ। वह वहां नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने गयी थीं। इस बात की जानकारी आप नेता आशुतोष ने ट्वीट करके दी और उन्होंने इस हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

जानकारी के मुताबिक अलका लांबा के सिर में चोट आयी है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि अलका लांबा दिल्ली में नशा मुक्ति अभियान चला रही है जिसके तहत तो वो आज कश्मीरी गेट के यमुना बाजार में पहुंची थी जहां उनके साथ यह अप्रत्याशित घटना हो गई।

हालांकि उनकी मरहम पट्टी हो गई है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है बावजूद इसके अलका लांबा के हौसलों में कमी नहीं आयी हैं और उन्होंने ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की वारदातों से उनके हौसले में कमी नहीं आयेगी।फिलहाल खबर आ रही है कि अलका पर हमला करने वाला शख्स पकड़ लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+