AAP का ऐलान: राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कुमार विश्वास

AAP's Kumar Vishwas to contest against Rahu
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास चुनाव लड़ सकते हैं। आप ने नेता का लिए बिना बुधवार को इसका संकेत दिया। पार्टी नेता मनीष सिसौदिया ने बुधवार को एक जनसभा में कहा कि हमारे 'युवा हृदय सम्राट' लोकसभा चुनाव में 'युवराज' के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधितत्व करते हैं।

मालूम हो कि 2009 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 333,000 मतों से हराया था। कुमार विश्वास एक कवि हैं और आप के अच्छे वक्ताओं में गिने जाते हैं। आप के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए दोहराया कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पार्टी न तो किसी दल का समर्थन करेगी और न ही किसी दल का समर्थन लेगी।

उल्‍लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी हमेशा से कांग्रेस और बीजेपी पर चुनावों में एक-दूसरे के बड़े उम्मीदवारों को वॉक आउट देने की आरोप लगाती रही है। इस चलन को तोड़ते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद शीला दीक्षित के खिलाफ लड़े भी और उन्हें हराया। देखना दिलचस्‍प होगा कुमार विश्‍वास चुनाव में अरविंद केजरीवाल जैसा करिश्‍मा कर पाएंगे या नहीं मगर इतना जरुर होगा कि चुनाव काफी रोचक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+