दिल्ली में बनेगी आप की सरकार, केजरीवाल के पास सिर्फ 24 घंटे

इस संबंध में आप के नेता कुमार विश्वास ने बताया कि उनके वॉलेंटियर्स दिल्ली के सभी 280 इलाकों में जायेंगे। और जनता से यह सवाल करेंगे। जनता का फीडबैक मिलने के बाद ही यह तय किया जायेगा कि दिल्ली को आप की सरकार मिलेगी या राष्ट्रपति शासन। विश्वास से जब यह पूछा गया कि 280 इलाकों में बैठकें करवाना समय की बर्बादी नहीं है क्या, तो उन्होंने जवाब दिया कि हर पार्टी के काम करने का अपना अलग तरीका होता है। हमारी पार्टी में आम आदमी की सक्रिय भूमिका है, अगर वो 15 साल तक इंतजार कर सकते हैं, तो कुछ दिन और सही।
क्या आम आदमी पार्टी देर नहीं कर रही?
अगर पिछली विधानसभा के कार्यकाल की बात करें तो 18 दिसंबर यानी कल कार्यकाल पूरा हो जायेगा। संविधान के अनुसार कार्यकाल पूरा होने तक हर हाल में अगली विधान सभा का गठन हो जाना चाहिये, अगर ऐसा नहीं होता है, तो राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिये। यानी कल तक अगर केजरीवाल फैसला नहीं ले पाते हैं, तो नियमानुसार लेफ्टनेंट गवर्नर को राष्ट्रपति शासन लगाना ही होगा। ऐसा होने पर अप्रैल मई में लोकसभा चुनाव के साथ फिर से दिल्ली के विधानसभा चुनाव होंगे। यानी केजरीवाल के पास 280 इलाकों में बैठकें करने और उसके बाद अंतिम निर्णय लेने के लिये मात्र 24 घंटे का वक्त है।












Click it and Unblock the Notifications