गंदी राजनीति का शिकार 'आप' पार्टी और केजरीवाल एक तानाशाह: शाजिया इल्मी
नई दिल्ली। चुनावों में किसकी जीत होगी इसका पता तो 10 फरवरी को चलेगा जब मतगणना होगी लेकिन अब एक बार फिर से चुनावी सभाओं में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं शाजिया इल्मी ने 'आप' पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। शाजिया ने कहा कि वो कभी 'आप' पार्टी छोड़ना नहीं चाहती थीं लेकिन ऐसे हालात केजरीवाल ने पार्टी के अंदर पैदा कर दिये, जिसके कारण मुझे पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा।
'आप' पार्टी में सिर्फ वो ही रह सकता है जो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के हां में हां मिलाता है। पार्टी के अंदर गुटबाजी है और केजरीवाल उसके सरदार। केजरीवाल की ही वजह से वो दिल्ली विधानसभा चुनाव हारी थीं। शाजिया ने कहा कि आज 'आप' पार्टी में वो सारी बुराईयां हैं जिन्हें केजरीवाल दूसरी पार्टियों में दिखाते हैं, वो पार्टी के अंदर एक तानाशाह के रूप में काम कर रहे हैं।
शाजिया ने कहा कि शांति भूषण के बयान पर कहा कि वो आप पार्टी के भीष्म पितामह हैं और हमें उनका सम्मान करना चाहिए, उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है मालूम हो कि शांति भूषण ने किरण बेदी की तारीफ करते हुए उन्हें केजरीवाल इतना ही ईमानदार बताया था। शाजिया ने आरोप लगाया कि आप में सीक्रिट सोसाइटी चल रही है, जिस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गद्दार कहा जाता है।
'आप' पार्टी में रहने का मतलब केजरीवाल की जी-हूजूरी
शाजिया इल्मी ने कहा कि स्टिंग ऑप्रेशन के खुलासे के बाद उन्हें पार्टी के किसी भी महत्वपूर्ण मु्दों में बुलाया ही नहीं जाता था। आप पार्टी के द्वारा हम देश की राजनीति को बदलना चाहते थे लेकिन खुद आप के अंदर गंदी राजनीति होने लगी, जो कि चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।













Click it and Unblock the Notifications