कपिल मिश्रा ने लीक किया AAP का इंटरनल सर्वे, 20 में से 11 सीटों पर मिलेगी पक्की हार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता पर तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने इन सभी 20 विधानसभा सीटों को लेकर एक सर्वे जारी किया है। कपिल मिश्रा का दावा है कि ये आप आदमी पार्टी द्वारा कराया हुआ इंटरनल सर्वे है। इस सर्वे में 20 विधानसभा सीटों में 11 सीटों पर आम आदमी पार्टी की हार तय बताई गई है जबकि 9 सीटों पर अगल पार्टी ने उम्मीदवार बदले तो वो हारने की जगह मुकाबले में रहेगी।

ये हैं कपिल मिश्रा द्वारा जारी किए सभी 20 विधानसभा सीटों का सर्वे
1. द्वारका विधानसभा सीट - इस सीट से आप के आदर्श शास्त्री विधायक हैं। सर्वे में आप यह सीट हारती हुई दिख रही है। इसलिए उपचुनाव होने की स्थिति में पार्टी अपने उम्मीदवार को बदल सकती है।
2. चांदनी चौक- इस विधानसभा सीट से अल्का लांबा विधायक हैं। सर्वे में आप यह सीट भी हारती हुई दिख रही है। सर्वे के मुताबिक आप उपचुनाव होने पर अल्का लांबा की जगह किसी और को उम्मीदवार बना सकती है।
3. गांधीनगर- इस विधानसभा सीट से अनिल बाजपेयी विधायक हैं। सर्वे में पार्टी को इस सीट पर हार मिलने की संभावना जताई गई है।
4. कालकाजी- इस विधानसभा सीट से आप के अवतार सिंह विधायक हैं। पार्टी सर्वे में इस सीट पर भी हार रही है। उपचुनाव होने पर पार्टी यहां से किसी और को उम्मीदवार बना सकती हैं।
5. नजफगढ़- इस विधानसभा सीट से आप के कैलाश गहलोत विधायक हैं। पार्टी सर्वे में इस सीट को भी हार रही हैं।

6. कस्तूरबा
इस विधानसभा सीट से आप के मदन लाल विधायक हैं। सर्वे के मुताबिक पार्टी यहां से मदन लाल को हटाकर हाल ही में पार्षद बने एक शख्स को उपचुनाव में उतारेगी।
7. कोंडली- इस विधानसभा सीट से आप के मनोज कुमार विधायक हैं। सर्वे में पार्टी यह सीट भी हार रही है इसलिए उपचुनाव होने पर मनोज कुमार की जगह किसी और उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
8. महरौली- इस विधानसभा सीट से आप के नरेश यादव विधायक हैं। इन्हें आप नेता संजय सिंह का करीबी समझा जाता है। फिलहाल पार्टी यह सीट जीतती हुई दिख रही है।
9. लक्ष्मी नगर- इस विधानसभा सीट से आप के नितिन त्यागी विधायक हैं। इस सीट पर भी सर्वे में आप हारती हुई दिख रही है।
10. जंगपुरा- इस विधानसभा सीट से आप के प्रवीण कुमार विधायक हैं। सर्वे में पार्टी यह सीट भी हार रही है इसलिए उचुनाव होने पर प्रवीण कुमार की जगह किसी और को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

11. वजीरपुर-
इस विधानसभा सीट से आप के राजेश गुप्ता विधायक हैं। पार्टी इस सीट को भी हार रही है इसलिए उपचुनाव में यहा भी उम्मीदवार को बदला जा सकता है।
12. जनकपुरी- इस विधानसभा सीट से आप के राजेश ऋषि विधायक हैं। ये कुमार विश्वास के करीबी माने जाते हैं इसलिए इन्हें अगली बार टिकट मिलने की संभावना कम हैं।
13. बुराड़ी- इस विधानसभा सीट से आप के संजीव झा विधायक हैं। यहां पर अभी भी पार्टी की स्थिति ठीक है।
14. रोहतास नगर- इस विधानसभा सीट से सरिता सिंह विधायक हैं। सर्वे में पार्टी यह सीट भी हार रही है।
15. सदर बाजार- इस विधानसभा सीट से आप के सोम दत्त विधायक हैं। आम आदमी पार्टी इस सीट पर भी सर्वे में हार रही है।

16. नरेला-
इस विधानसभा सीट से आप के शरद कुमार विधायक हैं। पार्टी एक बार फिर से उन पर भरोसा करेगी।
17. मोती नगर- इस विधानसभा सीट से आप के शिवचरण गोयल सीटिंग विधायक है। शिचरण इस सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इस संबंध में आप को पत्र भी लिखा है।
18. मुंडका- इस विधानसभा सीट से आप के सुखबीर सिंह विधायक हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि पार्टी इनकी जगह किसी और को उम्मीदवार बनाएगी।
19. राजेंद्र नगर- इस विधानसभा सीट से आप के विजेंद्र गर्ग विधायक हैं। पार्टी सर्वे में इस सीट पर भी हार रही है।
20. तिलक नगर- इस विधानसभा सीट से आप के जरनैल सिंह विधायक है। पार्टी फिलहाल इस सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने के मूड में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications