केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून पर आम आदमी पार्टी का हमला, प्रियंका कक्कड़ ने कहा, इसका भी वही हश्र होगा
केंद्र सरकार के प्रस्तावित हिट एंड रन कानून का देशभर में विरोध हो रहा है। इस कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए थे। केंद्र सरकार के इस प्रस्तावित कानून पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमारे देश की जेलों में 3/4th संख्या अंडर ट्रायल की है। ड्रक ड्राइवर्स भी बहुत ही गरीब समुदाय से आते हैं, ऐसे में अगर उनके खिलाफ गलत केस दर्ज हुआ और वो जेल भी गए तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर गरीब ट्रक ड्राइवर निर्दोष भी हुए तो अब जेल के अंदर सड़ते रहेंगे। बाहर उनका परिवार, बिना खर्चे के चल पाना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि वो घर में कमाई करने वाले एकमात्र सदस्य हैं। बिना चर्चा के जो क़ानून पारित किए थे उनका जो हश्र हुआ,इस क़ानून के साथ भी वही होगा।

गौर करने वाली बात है कि पिछले दो दिनों से ट्रक ड्राइवर और सरकार के बीच बातचीत चल रही थी। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों में बातचीत के बाद आखिरकार यह हड़ताल खत्म हो गई है और ट्रक ड्राइवरों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है।
नए प्रस्तावित कानून में अगर हिट एंड रन के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग जाता है तो उसके खिलाफ सख्त जुर्माना और कड़ी सजा का प्रावधान है। इसी को लेकर ट्रक ड्राइवर, बस ड्राइवर, टैंकर संचालकों ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की थी। लेकिन दोनों पक्षों में सुलह के बाद आखिरकार ड्राइवरों ने अपनी हड़ताल को वापस लेने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications