चुनाव आयोग की तरह 3 जून को अलग से ईवीएम हैकाथॉन करेगी आप
आम आदमी पार्टी ने ईवीएम हैकाथॉन के लिए वही दिन चुना है जिस दिन चुनाव आयोग ईवीएम हैकाथॉन का आयोजन करेगा।
style="text-align:
justify;">नई दिल्ली। चुनाव आयोग के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हैक करने चैलैंज को नकार कर इससे अलग हो जाने वाली आम आदमी पार्टी 3 जून को ईवीएम हैकाथॉन करेगी, जिसमें वही ईवीएम होगी, जिसका नमूना उसने दिल्ली विधानसभा में दिया था। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

3 जून को ही चुनाव आयोग करेगा ईवीएम हैकाथॉन
आम आदमी पार्टी ने ईवीएम हैकाथॉन के लिए वही दिन चुना है जिस दिन चुनाव आयोग ईवीएम हैकाथॉन का आयोजन करेगा। चुनाव आयोग भी 3 जून को ही ईवीएम हैकाथॉन का आयोजन कर रहा है। आम आदमी पार्टी मांग कर रही थी कि उसे ईवीएम खोलकर मदरबोर्ड से छेड़छाड़ की इजाजत दी जाए। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया था कि वह ईवीएम खोलने की अनुमति नहीं देगा, जिसके बाद आप ने हैकाथॉन में हिस्सा नहीं लिया था।

चुनाव आयोग के हैकाथॉन को आप ने कहा छलावा
चुनाव आयोग के हैकाथॉन को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक छलावा कहा था। उन्होंने कहा था कि हैकाथॉन में हैकर्स को खुली छूट दी जाये कि वो कुछ भी करे और ईवीएम को हैक करके दिखाये। अगर मदर बोर्ड को ही नहीं छेड़ा जाएगा तो कोई कैसे मशीन को हैक कर सकता है।

सिर्फ एनसीपी और सीपीआी-एम लेंगे हैकाथॉन
चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम हैक करने की चुनौती को लेकर सिर्फ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और सीपीआई-एम ने ने ही हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। ईवीएम को लेकर सवाल करने वाली बसपा, सपा और आदमी पार्टी समेत तमाम दूसरी पार्टी इसमें शामिल नहीं होंगी।

आप ने दिल्ली विधानसभा में दिया था ईवीएम हैकिंग का नमूना
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ की बात को साबित करने के लिए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में ईवीएम की डेमो मशीन के जरिए इसे हैक करके दिखाया था।












Click it and Unblock the Notifications