दिल्ली में रोड रेज पर सोशल मीडिया पर घिरे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी दिल्ली में परंपरागत राजनीति की ओर पूरी तरह से बढ़ चुकी है। दिल्ली के तुर्कमान गेट पर जिस तरह से बाईकसवार शाहनवाज को दबंगों की कार से छू जाने मात्र से उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया है। उसपर केजरीवाल सरकार परंपरागत दलीले देने लगी है।

शाहनवाज को उसके दोनों बेटों के सामने बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इस पर आप सरकार के प्रवक्ता आशुतोष का कहना है कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है और अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था खराब है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

वहीं सोशल मीडिया पर केजरीवाल का वह ट्वीट जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था के लिए शीला सरकार पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने उस समय ट्वीट करके शीला पर निशाना साधते हुए कहा था कि दिल्ली में हर रेप की घटना के बाद शीला कहती हैं कि मैं क्या कर सकती हूं। दिल्ली पुलिस मेरे अधीन नहीं है। क्या हम दिल्ली में इतनी कमजोर सरकार चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications