अमित शाह पर आप का हमला, आपराधिक इतिहास वाले बांट रहे देशभक्ति का सर्टिफिकेट
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानों की लड़ाई तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा है कि जिनका खुद आपराधिक इतिहास रहा है वे देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।

देशभक्ति के मामले में केजरीवाल-शाह की तुलना
आम आदमी पार्टी ने कहा कि देशभक्ति के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खड़े नहीं हो सकते।
आप ने अमित शाह को राजनीतिक नैतिकता के नाम पर धब्बा बताया और कहा कि उनके आपराधिक अतीत के बारे में पूरा देश जानता है। उन पर मर्डर के चार्ज तक लगे हैं।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि हैरत की बात है कि अमित शाह दूसरों को ईमानदारी और देशभक्ति के सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।
'भाजपा कैसे बन गई सेना और देशभक्ति की ठेकेदार'
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सेना में हमारे भाई बंधु जाते हैं। भाजपा कैसे सेना और देशभक्ति की ठेकेदार बन गई?
अमित शाह ने की थी केजरीवाल की आलोचना
शुक्रवार को अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था जिसके बाद पाकिस्तान में वे ट्रेंड करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications