विश्वकप श्रीलंका के खिलाफ जीत की आम आदमी पार्टी ने टीम इंडिया को दी बधाई
विश्वकप में लगातार सातवी जीत पर आम आदमी पार्टी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट करके टीम इंडिया को बधाई दी गई है। जिसमे कहा गया है श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप में जबरदस्त जीत की बधाई। 7 मैंचों में लगातार 7 जीत दर्ज करके भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। शमी विश्वकप के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 357 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत के विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर के भीतर ही ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 55 रन बना सकी और भारत ने इस मैच में 302 रन की जीत दर्ज की।

इस जीत के सात ही भारत 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गया। भारत ने इस मैच में जीत के साथ ही विश्वकप के सेमीफाइनल में भी एंट्री कर ली है। ऐसे में भारत के लिए अच्छी बात यह है कि अब वह विश्वकप जीतने से अब महज दो कदम दूर है। हालांकि टीम को बाकी के दो लीग मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि वह अंक तालिका में चौथे पायदान की टीम के साथ सेमीफाइनल में भिड़े।
भारत की ओर से शुभमन गिल ने 92 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 88 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में अपने शतक से चूक गए। वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों पर 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से यह रन बना और वो भी शतक से चूक गए।
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को शून्य के स्कोर पर पवेलियन पहुंचा दिया। महज 14 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया। वहीं मोहम्मद शमी ने पांच विकेट अपने नाम करके भारत की ओर से विश्वकप में सर्वाधिक विकेट झटकने का रिकॉर्ड अपन नाम किया है। मोहम्मद शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications