Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आप का दावा, भाजपा-शिरोमणि अकाली दल में हो गया है गठबंधन, जल्द होगा ऐलान

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही गठबंधन कर लिया है। ये लोग अब इसकी घोषणा करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग का दावा है कि भटिंडा से सांसद हरसिमरत कौर ने गठबंधन की कोशिश शुरू कर दी है। यही नहीं 15 दिन पहले दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली में बैठक की थी और इस दौरान गठबंधन की शर्तों पर चर्चा हुई थी।

sukhwinder singh badal

हालांकि शिरोमणि अकाली दल ने इससे इनकार किया है। पार्टी के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ अपने अपवित्र गठबंधन से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के दावे कर रही है। हम इस तरह की भ्रामक सूचना फैलाने के लिए उनकी निंदा करते है।

कंग ने दावा किया है कि गठबंधन की शर्तें पहले ही तय हो चुकी हैं, भाजपा इस बात का विरोध कर रही है कि सुखबीर सिंह बादल और उनके साले विक्रम सिंह मजीठिया आगामी लोकसभा चुनाव लड़ें। भाजपा के लोगों को पता है कि पंजाब के लोगों को ये दोनों ही नेता पसंद नहीं हैं।

आप ने दावा किया है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर्दे के पीछे हमेशा से एक ही हैं, वो कभी अलग नहीं हुए। बता दें कि 2020 में शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। हालांकि बाद में इन कानूनों को वापस ले लिया गया।

गौर करने वाली बात है कि कृषि कानूनों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन देखने को मिला था। दिल्ली में इसको लेकर कई महीने तक किसानों का प्रदर्शन चला, जिसके बाद सरकार ने इन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+