अगर 5 साल में एक बार चुनाव हुए तो सिलेंडर 5000 का और टमाटर 1500 रुपए में बिकेंगे- केजरीवाल
One Nation One Election: 'एक राष्ट्र एक चुनाव" को लेकर केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आठ सदस्सीय कमेटी गठित की है। केंद्र सरकार की इस कवायद के बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दल एक के बाद एक मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं सोमवार को राजस्थान जहां पर इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां चुनाव प्रचार करने पहुंचे दिल्ली मुख्यमंंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने One Nation One Election को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

वन नेशन वन इलेक्शन से क्या मिलेगा?
सोमवार को जयपुर में केजरीवाल ने कहां "मुझे दुख है कि नौ साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद भी, पीएम मोदी वन नेशन वन इलेक्शन पर वोट मांग रहे हैं। आम जनता को एक चुनाव हो या एक हजार चुनाव, उससे क्या लाभ होगा"? उन्होंने कहा अगर एक राष्ट्र 1000 चुनाव होते हैं, हमें इससे क्या लेना-देना, भाई साहब आपको इससे क्या मिलेगा?
इसका मतलब नौ साल काम नहीं किया
इसके साथ ही उन्होंने कहा "नौ साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद भी अगर कोई 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर वोट मांगता है, तो इसका मतलब है कि उसने कुछ काम नहीं किया है।"
पीएम मोदी इस बात से परेशान हैं
आप मुखिया केजरीवाल ने कहा "एक देश, एक शिक्षा' होनी चाहिए, एक देश, एक इलाज होना चाहिए। मैंने बहुत सोचा कि पीएम मोदी ऐसा क्यों कह रहे हैं। पांच साल में नेता आपके पास तभी आता है जब चुनाव होते हैं। हमारे देश में हर छह महीने में चुनाव होते हैं, पीएम मोदी इस बात से परेशान हैं कि उन्हें हर छह महीने में जनता के बीच जाना पड़ता है।"
तो सिलेंडर 5 हजार रुपये का मिलेगा
केजरीवाल ने आगे कहा अगर पांच साल में एक बार चुनाव होगा तो सिलेंडर 5 हजार रुपये का मिलेगा। टमाटर 1500 रुपए में बिकेंगे। पांच साल बाद पीएम मोदी कहेंगे कि हमने 200 रुपये कम कर दिए। इसके साथ ही केजरीवाालने कहा मेरे हिसाब से देश में 20 चुनाव होने चाहिए, हर तीसरे महीने चुनाव होने चाहिए ताकि वो चेहरा दिखाने आएं।
वोट दीजिए आप सरकार मुफ्त बिजली देगी
राजस्थान में चुनाव से पहले जयपुर आप संयोजक केजरीवाल ने कहा है कि मुझे पता चला कि यहां 7-8 घंटे की बिजली कटौती होती है। आपको भारी भरकम बिजली का बिल तो मिलता है लेकिन बिजली नहीं। उन्होंने कहा ऐसे पहले दिल्ली में भी आठ घंटे बिजली नहीं आती थी लेकिन हमारी सरकार में 24 घंटे बिजली आती है। अब वहां जनरेटर और इन्वर्टर की दुकानें बंद हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के लोगों से कहा हमें एक मौका दें, आपको भी 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलेगी। हम हर महीने हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।
|
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal says, "I feel sad that even after being the Prime Minister for nine years, PM Modi is asking for votes on 'One Nation, One Election'... If One Nation 1000 elections happen, what do we have to do with it, what will… pic.twitter.com/c7MWhlf8di
— ANI (@ANI) September 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications