भारत को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं कर पाएगी 'आप': अमेरिकी विद्वान

भारत की खंडित राजनीति के विशेषज्ञ जॉन इकेवेरी का कहना है कि सभी का यही सवाल है कि क्या आप का झाड़ू देश से भ्रष्टाचार का अंत कर देगा? लेकिन सिर्फ एक राज्य में सरकार बना लेने से आप भ्रष्टाचार का अंत नहीं कर सकती है। उनका कहना है कि दिल्ली में सरकार बनाने के बावजूद 'आप' लोकसभा में 50 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी।
आम आदमी पार्टी के पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय राजनीति पर बहुदलीय और खंडित जनादेश का साया बरकरार रहेगा। यह विश्वास करना कठिन है कि आप अन्य राजनीतिक दलों का सफाया करके बहुमत हासिल कर लेगा। इकेवेरी-गेंट को लगता है कि मीडिया आप के जादू से बहुत अधिक प्रभावित है, लेकिन भारत में बहुदलीय राजनीति का युग लंबे समय तक चलता रहेगा।
'आप' के दिल्ली में अच्छे प्रदर्शन के बाद दुनिया भर के मीडिया की नजरें अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर है। उम्मीद की जा रही है कि 'आप' लोकसभा चुनाव में भी उलटफेर करने में कामयाब रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications