दिल्ली में छाए केजरीवाल तो मुंबई में मोदी का जलवा: सर्वे

modi and kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार इंट्री करने के बाद अब आम आदमी पार्टी दिल्ली में लोकसभा चुनाव में भी ऐसी ही कामयाबी दोहरा सकती है। ताजा सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस-बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देगी। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी पार्टी शानदार प्रदर्शन कर सकती है।

एबीपी-नेल्सन सर्वे के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन होने वाला है। इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली के सात में से छह लोकसभा सीटों पर आप जीत का परचम लहरा सकती है। बीजेपी को महज एक सीट मिलेगी जबकि कांग्रेस खाली हाथ ही रह जाएगी। एक न्यूज चैनल के लिए एसी नीलसन के सर्वे में ये बात सामने आई है। सर्वे के अनुसार लोकसभा चुनाव 2014 में दिल्ली के छह सीटों के अलावा मुंबई-ग्रेटर मुंबई और नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र के एक-एक लोकसभा सीट पर भी आप जीत हासिल करेगी।

सर्वे के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर-मुंबई की 21 लोकसभा सीटों में आप कांग्रेस-यूपीए को जबरदस्त नुकसान पहुंचेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में यूपीए महज 3 सीटें जीत पाएगी। जबकि बीजेपी 10 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर जीत हासिल करेगी। भले ही आप सीटें हासिल करने में कामयाब रहे, लेकिन पीएम के तौर पर अब भी नरेन्द्र मोदी सबसे ऊपर है। सर्वे के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में पीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी ही हैं। दूसरे नंबर पर राहुल गांधी और तीसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+