जामिया फायरिंग: AAP ने भाजपा को घेरा, संजय सिंह बोले- दिल्ली में दंगा कराना चाहती है BJP

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर में एक शख्स के द्वारा बंदूक लहराने और फायरिंग के मामले में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा कि जामिया की घटना यह साबित करती है कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था खराब से बदतर होती चली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जामिया में गुरुवार को जो भी हुआ वह बीजेपी की सोची समझी साजिश के चलते हुआ।

Recommended Video

    Jamia firing पर बोली Aam Aadmi Party- Delhi में दंगा कराना चाहती है BJP | Oneindia Hindi
    बीजेपी पर लगाया साजिश करने का आरोप

    बीजेपी पर लगाया साजिश करने का आरोप

    बता दें कि दिल्ली के जामिया नगर में सीएए विरोधी मार्च के दौरान कथित तौर पर एक शख्स ने गोली चलाई जिसमें एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया है। इस मामले पर अब राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है। 'आप' नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अमित शाह के नियंत्रण में है लेकिन जब शख्स ने फायरिंग की तो पुलिस खड़ी होकर तमाशा देख रही थी, भाजपा दिल्ली में दंगा और चुनाव स्थगित कराना चाहती है।

    संजय सिंह ने अमित शाह को घेरा

    संजय सिंह जामिया इलाके में गोलीबारी की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, सबसे पहले उन्होंने अपने नेताओं को भाषण देने के लिए उकसाया। बीजेरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है, यह साजिश भी उसी डर से रचि गई है ताकि गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में चुनाव स्थगित करा सकें।

    डी राजा ने लगाया ये आरोप

    डी राजा ने लगाया ये आरोप

    सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में गोलीबारी की घटना दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते समय भाजपा नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों का 'प्रत्यक्ष परिणाम' थी। उन्होंने आगे कहा कि जामिया फायरिंग की घटना दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए भड़काऊ बयानों का सीधा परिणाम है। राजा ने कहा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए ताकि देशद्रोहियों को गोली मारने के लिए भीड़ जुटाई जाए।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: चमगादड़ की वजह से फैल रहा है जानलेवा वायरस, 16 देशों में दे चुका है दस्‍तक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+