कपिल के बारे में पुलिस से पहले मनोज तिवारी को कैसे पता चला, AAP ने पूछा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच एक फरवरी को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस के अहम खुलासे पर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मंगलवार शाम में बताया कि शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाला शख्स कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि उसे कपिल के मोबाइल से ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वो आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नजर आ रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने पुलिस के दावे का खंडन किया। यही नहीं आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वो पुलिस के खुलासे से कई घंटे पहले ही कपिल गुर्जर को लेकर बड़ा दावा करते नजर आ रहे हैं। AAP ने उनके दावे की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

AAP ने मनोज तिवारी के दावे की टाइमिंग पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार देर रात करीब 11.42 बजे किए अपने ट्वीट में शाहीन बाग फायरिंग के आरोपी कपिल गुर्जर को लेकर मनोज तिवारी के दावे का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक न्यूज चैनल से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला शख्स आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष का बेटा है। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि हम क्या ये तो रिपोर्ट आ गई। मनोज तिवारी के इसी खुलासे पर आम आदमी पार्टी ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाए। AAP ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आखिर क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान से 11 घंटे पहले यानी सुबह मंगलवार सुबह नौ बजे ही @ManojTiwariMP को ये रिपोर्ट कैसे रिपोर्ट मिल गई? #BJPDirtyGame'
AAP का सवाल- पुलिस के खुलासे से पहले मनोज तिवारी को कैसे पता चला
आम आदमी पार्टी ने जो वीडियो ट्वीट किया वो एबीपी न्यूज के साथ मनोज तिवारी के इंटरव्यू के दौरान का है, जो कि चैनल पर सुबह करीब 9 बजे प्रसारित किया गया था। इसमें मनोज तिवारी शाहीन बाग फायरिंग के आरोपी को लेकर बड़ा दावा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मंगलवार शाम में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कपिल गुर्जर के आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ तस्वीरें जारी कीं। मनोज तिवारी के आए बयान और फिर कई घंटे बाद दिल्ली पुलिस के आए खुलासे पर ही आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए। पार्टी ने पूछा कि आखिर कपिल के बारे में पुलिस से पहले मनोज तिवारी को कैसे पता चला?

खुलासे से पहले ही मनोज तिवारी ने क्या कहा, जानिए
बता दें कि क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने मंगलवार को इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए बताया, 'पूछताछ के दौरान हमें कपिल के मोबाइल फोन से कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें वो आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ है। कपिल ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वो और उसके पिता जनवरी-फरवरी 2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।'
कपिल गुर्जर को लेकर हुए खुलासे पर गरमाई सियासत
आरोपों पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि अभी तक मामले की जांच नहीं हुई, तस्वीरों की जांच नहीं हुई और दिल्ली पुलिस का एक अफसर मामले में एक पार्टी का नाम ले रहा है, वो भी तब जब दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हैं। संजय सिंह ने कहा कि वो इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, 'मामला एकदम साफ है और आम आदमी पार्टी आज बेनकाब हो गई है। पिछले साल ही आरोपी ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उसने शाहीन बाग में गोली इसलिए चलाई, क्योंकि ये आम आदमी पार्टी की साजिश थी, जिससे वहां माहौल बिगड़े।'
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications