वाराणसी में फर्जी वोटो से जीते थे नरेंद्र मोदी!
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान आप नेता अरविंद केजरीवाल को तीन लाख के भारी मतों से वाराणसी में हराया था। लेकिन चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक ही विधानसभा क्षेत्र की या फिर अन्य विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दो जगह अपना नाम दर्ज कराने वाले तीन लाख फर्जी वोटरों का आंकड़ा सामने आया है। चुनाव आयोग के इस आंकड़े का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी पर फर्जी वोटों से जीतने का आरोप लगाया है।

आम आदमी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि 'यह सवाल दिलचस्प है कि डुप्लीकेट वोटरों की इतनी बड़ी संख्या आई कहां से और किस मकसद से? निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी जालसाजी को क्यूँ नही पकड़ पाया? पार्टी ने कहा है कि 'हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, वाराणसी क्षेत्र से लगभग 3 लाख वोटों के अंतर से ही जीते हैं।'
हालांकि आम आदमी पार्टी इस बारे में कोई साक्ष्य रखने में असफल रही कि जो तीन लाख वोट फर्जी थे वो मोदी के समर्थन में ही गये या किसी और के समर्थन में। आप अपने सनसनीखेज खुलासों के लिए जानी जाती है। देखने वाली बात होगी कि क्या पार्टी इस विषय में कोई साक्ष्य प्रस्तुत कर सकती है कि सभी फर्जी वोट मोदी के समर्थन में ही गये।
गौरतलब है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत वाराणसी जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के 11 मतदान केंद्रों पर बने 2553 पोलिंग बूथों के जरिए घर-घर सत्यापन का काम संपन्न किया गया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदाता सूची में शामिल 39,19438 मतदाताओं में 3,11057 को डुप्लीकेट हैं। संभावित डुप्लीकेट वोटरों की संख्या 6,47085 तक पहुंच सकती है। डुप्लीकेट वोटरों को मतदाता सूची से बाहर कर 5 जनवरी 2015 को नई मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।












Click it and Unblock the Notifications