ED भाजपा के इशारों पर कर रही काम: आप
दिल्ली के मुख्यमंत्री को जिस तरह से ईडी लगातार समन भेज रही है उसको लेकर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डीडीसीडी के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह ने आरोप लगाया है कि ईडी कार्रवाई बाद में करती है भाजपा को पहले से ही पता चल जाता है। साफ है कि ईडी की कार्रवाई भाजपा कार्यालय से हो रही है।
पिछली रात को सूत्रों के हवाले से हमे पता चला था कि ईडी की रेड होने वाली है, अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले हैं। इससे भी जब मनीष सिसोदिया का मामला हो या संजय सिंह का, दोनों की गिरफ्तारी से पहले ही भाजपा वालों ने कहना शुरू कर दिया था कि इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि ईडी इससे इनकार कर रही थी, आखिरकार ईडी ने इन दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा के नेताओं ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि 24 घंटे के भीतर इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन ईडी ने इस बात को भी खारिज कर दिया था। आखिर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आखिर कैसे भाजपा को ईडी की कार्रवाई के बारे में पहले से पता चल जाता है।
अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी होने से 24 घंटे पहले ही भाजपा को पता लग गया कि उन्हें समन जारी होने वाला है। पिछले 24 घंटे से हर एक भाजपा का नेता कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होन वाले हैं, मतलब साफ है कि अरेस्ट का वारंट निकलेगा तो भाजपा के कार्यालय से निकलेगा, ईडी बाद में कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications