हर एक वोट जरूरी होता है..कहेंगे आमिर-विराट

Aamir Khan, Virat Kohli Election Commission's national icons?
जी हां दोस्तों..आपके चहेते सितारे आमिर खान और विराट कोहली अब आपसे बहुत जल्द यही कहने जा रहे हैं क्योंकि चुनाव आयोग दोनों को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने जा रहा है। जिसके लिए खबर है कि आमिर खान ने चुनाव आयोग से पैसे भी नहीं लिये हैं। दोनों ही सितारे देश की जनता को वोट देने की अपील करेंगे और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करेंगे।

Video: कमल ने कहा कि कैश फॉर वोट मतलब भविष्य बेचना

खबर है कि बहुत जल्द चुनाव आयोग आमिर खान के साथ प्रिंट और ऑडियो-वीडियो कैंपेन शुरू करने वाला है जिसके पहले वह आमिर खान से एक एग्रीमेंट साइन करवायेगा लेकिन आमिर इस विज्ञापन के लिए एक भी पैसा नहीं लेंगे।

Did You Know: चुनाव आयोग के आमिर 5वें और विराट कोहली 6ठें ब्रांड एंबेसडर होंगे

तो वहीं विराट कोहली ने भी चुनाव आयोग के लिए विज्ञापन करने के लिए हांमी भर दी है लेकिन अभी तक उन्होंने ने भी कागज पर साइन नहीं किया है। उम्मीद है कि दोनों सितारे महीने के अंत तक पेपर साइन करके एड शूट कर लेंगे।

मालूम हो कि देश में 7 अप्रैल से लोकसभा चुनाव हो शुरू हो जायेंगे। जिससे पहले ही विज्ञापन प्रसारित किया जायेगा। विराट कोहली इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जागरूक वोट अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।

Did You Know: चुनाव आयोग के आमिर खान 5वें और विराट कोहली 6ठें ब्रांड एंबेसडर होंगे। इससे पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल और बाक्सर मैरीकॉम ने भी चुनावों में वोटरों को जागरुक करने के लिए विज्ञापन शूट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+