ब्रिटिश मॉडल से दोबारा शादी रचाएंगे आमिर खान

नई दिल्ली। वर्ल्ड चैम्पियन पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान चार साल बाद एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं और वे यह शादी भारत में ही करेंगे। एक ब्रिटिश अखबार के अनुसार बॉक्सर आमिर खान और मॉडल पत्नी फरयाल मखदूम की शादी इस साल फिर से भारत में होने जा रही है। आपको बता दें कि दोनों की शादी मई 2013 में हुई थी।

ब्रिटिश मॉडल से दोबारा शादी रचाएंगे आमिर खान

प्रेम संबंधों में नयापन लाने के लिए कर रहें हैं शादी

प्रेम संबंधों में नयापन लाने के लिए कर रहें हैं शादी

सूत्रों के अनुसार खान की पत्नी मखदूम अपने पति के बेवफाई के आरोपों से परेशान है और वह अपने प्रेम संबंधों में नयापन लाना चाहती है इस वजह से फिर से शादी करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले मखदूम ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि आमिर के पेरेंट्स उन्हें बुरी तरह पीटते हैं और उनकी शादी को तुड़वाना चाहते हैं।

विजेंदर की दी थी चुनौती

विजेंदर की दी थी चुनौती

आपको याद दिला दें कि बॉक्सर आमिर खान भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर से मुकाबला करने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि आमिर ने एक बार विजेंदर की तारीफ करते हुए कहा था कि ‘विजेंदर सिंह भारत के पास पेशेवर मुक्केबाजी में प्रतिभा है और मैं जल्द ही भारत में उसके साथ मुकाबला करना चाहता हूं।'

भारत में है दोनों कपल

भारत में है दोनों कपल

बॉक्सर आमिर खान और उनकी पत्नी फरयाल मखदूम फिलहाल भारत में ही है और वे दोनों खान बॉक्सिंग लीग को प्रमोट कर रहे हैं। आपको बता दें कि मखदूम ने स्नैपचैट पर एक वीडियो अपलोड कर कहा है कि वे दूसरी बार भारत में शादी करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+