Incredible India के ब्रांड एंबेसडर से हटाए गये आमिर खान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान भारत में टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इन्क्रेडिबल इंडिया के कैंपेन में दिखायी नहीं देंगे। पर्यटन मंत्रालय ने आमिर खान को अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया है। आपको बताते चलें कि आमिर ने पिछले साल नवंबर में इन्टॉलरेंस को लेकर बयान दिया था। इसका देश में काफी विरोध हुआ था। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि असहिष्णुता को लेकर दिए अपने विवादित बयान की वजह से ही आमिर खो अतुल्य भारत के ब्रांड एबेंसडर से हटाया गया है।

क्या कहा था आमिर ने
आमिर ने कहा था कि, अपने बच्चे को लेकर पहली बार उन्हें डर लग रहा है। देश का माहौल देखकर एक बार तो पत्नी किरण ने पूछा था कि क्या हमें दशे छोड़ देना चाहिए? किरण बच्चे की हिफाजत को लेकर डरी हुई थी।
क्या है इन्टॉलरेंस का मामला
पिछले साल सितंबर में यूपी के दादरी में गोमांस रखने के शक में एक शख्स की हत्या हुई। इससे पहले कन्नड़ लेखक कलबुर्गी का मर्डर हुआ। इन्हीं घटनाओं के बाद इन्टॉलरेंस का मुद्दा भड़का था। अवॉर्ड वापसी की शुरुआत हुई। कई लेखकों, फिल्मकारों और वैज्ञानिकों ने देश में कथित तौर पर बढ़ते इन्टॉलरेंस के माहौल के विरोध में पुरस्कार लौटा दिए।












Click it and Unblock the Notifications