VIDEO: कृष्णा राजकपूर के अंतिम संस्कार में ठहाके लगाते नजर आए आमिर और रानी, आए ट्रोलर्स के निशाने पर
मुंबई। बॉलीवुड के शोमैन, दिवंगत अभिनेता और फिल्ममेकर राजकपूर की पत्नी कृष्णाराज कपूर का मंगलवार को 87 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत हिंदी फिल्म जगत के लगभग सभी बड़े कलाकारों ने अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें डायरेक्टर करण जौहर, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और एक्टर अमिर खान हंसते नजर आ रहे है। लोगों ने इन सभी को सोशल मीडिया में आलोचना की है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
जहां एक ओर पूरा कपूर परिवार शोक में डूबा हुआ था। वहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियां ऐसी थी जो कृष्णाराज के अंतिम संस्कार के समय ठहाके लगाती नजर आईं। रानी मुखर्जी मुखर्जी हंस-हंसकर करन जौहर और आमिर खान से बात कर रही हैं। करन और आमिर भी मजाक के मूड में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आलिया भट्ट वीडियो में गंभीर और उदास दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स करन जौहर, आमिर खान और रानी मुखर्जी को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए अमिर और करण
- नीतू नाम की एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि, कृष्णा राज कपूर का फ्यूनरल फिल्म पेज-3 की तरह दिख रहा है। करन जौहर रानी मुखर्जी , आमिर खान और अलिया भट्ट हंस रहे है। शेम!
- वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर्स रामनाथन केएस ने लिखा है कि, ये फिल्मी इडियट उच्च दर्जे के ढोंगी है। कोई भी इनसे सभ्यता की उम्मीद नहीं कर सकता है।
- वहीं एक यूजर इन फिल्मी हस्तियों का समर्थन करता नजर आया। @Vishnu__Bala नाम के एक यूजर ने लिखा कि, यहां कुछ भी गलत नहीं है ..आपको उदास होने का नाटक करने की ज़रूरत नहीं है .. वे किसी अन्य विषय पर मुस्कुरा रहे हैं। कृष्णा जी की मौत पर नहीं। और वे सभी उनकी बॉडी के करीब नहीं हैं।

इससे पहले अभिषेक और सैफ भी आ चुके हैं निशाने पर
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो ऐसे घटनाक्रम पर सामने आया है। इससे पहले सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडिस और अभिषेक बच्चन की शशि कपूर, श्रीदेवी और राजन नंदा के फ्यूनरल पर मुस्कराते नजर आए थे। जिसके बाद वह सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications