आमिर खान ने की पीएम मोदी के 'Mann ki Baat' की तारीफ, कहा- लोगों के मन पर बहुत गहरा असर हुआ

Aamir Khan on Mann Ki Baat: आमिर खान ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात को एक महत्वपूर्ण पहल बताया है जिसके जरिए देश के नेता लोगों से संवाद करते हैं।

Aamir Khan praises PM Modi Mann Ki Baat

Aamir Khan Praises PM Narendra Modi: पीएम मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 100 एपिसोड पूरे इस 30 अप्रैल को पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली में 'मन की बात' राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इस कॉन्क्लेव में बॉलीवुड से लेकर राजनीति के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। इस कॉन्क्लेव में एक्टर आमिर खान, रवीना टंडन जैसी कई हस्तियों ने भाग लिया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

आमिर खान ने की पीएम मोदी की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने रेडियो शो मन की बात के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। आमिर खान ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने लोगों के मन पर गहरा असर छोड़ा है। आमिर खान ने कहा कि 'मन की बात' चर्चा का एक बहुत ही संचार के रूप में महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं, आगे के विचार रखते हैं और सुझाव देते हैं। लोगों को इससे बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है।

मन की बात एक महत्वपूर्ण पहल: आमिर खान
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी केवल वही बात करते हैं जिसके बारे में वह बात करना चाहते हैं, आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनका विशेषाधिकार है क्योंकि वह ऐसा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+