आमिर खान की नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखेगी- इमरजेसीं, बाबरी मस्जिद विध्वंस, मोदी सरकार का बनना

नई दिल्ली। पिछले साल आई 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की नाकामयाबी के बाद आमिर खान नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। हाल ही में आमिर खान ने अपने बर्थडे पर इस प्रोजेक्ट को अनाउंस किया था। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक होगी। फॉरेस्ट गंप' ने उस साल 6 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। टॉम हेंक्स के रोल में आमिर खान दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा में आजाद भारत की कई बड़ी घटनाओं को दिखाया जाएगा, इसमें 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का गिराया जाना भी शामिल होगा।

अलग-अलग लुक में दिखेंगे आमिर

अलग-अलग लुक में दिखेंगे आमिर

आमिर खान की ये फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगले साल (2020) में क्रिसमत पर रिलीज होगी। इस साल अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। फिल्म में आमिर खान कई लुक में नजर आएंगी। बताया गया है कि वो फिल्म में 4-5 अलग अलग लुक्स में दिखाई देंगे। इसकी वजह ये है कि फिल्म में कई दशकों की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी।

 फिल्म में दिखेगी- इमरजेंसी, कारगिल, मोदी सरकार

फिल्म में दिखेगी- इमरजेंसी, कारगिल, मोदी सरकार

आमिर खान की इस फिल्म में बीते 50 सालों की प्रमुख घटनाएं दिखाई जाएंगी। फिल्म की कहानी 70 के दशक से शुरू होगी और हाल के वक्त तक चलेगी। फिल्म में 1975 की इमरजेंसी, 1992 में बाबरी मस्जिद का गिराया जाना, करगिल की जंग, 2014 में मोदी सरकार का बहुमत से आना समेत कई घटनाएं दिखाई जाएंगी।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता के बाद आमिर ने बनाई थी फिल्मों से दूरी

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता के बाद आमिर ने बनाई थी फिल्मों से दूरी

पिछले साल आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज हुई थी। फिल्म काफी बड़े बजट की थी औरआमिर खान के अलावा कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख, अमिताभ बच्चन जैसे सितारे फिल्म में थे। इसके बावजूद ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। आमिर खान ने दर्शकों से फिल्म के लिए माफी मांगी थी। इस फिल्म के बाद आमिर की नई फिल्म का उनके फैंस को इंतजार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+