प्रोजेरिया ग्रस्त फैन निहाल से मिले आमिर खान, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। दुनिया जाये तेल लेने..हम वो ही करेंगे जो हमारा दिल कहेगा. इसी सिद्धांत पर चलने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट मिस्टर आमिर खान ने उस समय सबको एक बार चौंका दिया जिस समय वो प्रोजेरिया से पीड़ित निहाल बिटला से मिले। अहिष्णुता वाले बयान पर लोगों के निशाने पर आये आमिर ने बिना किसी की परवाह किये अपने नन्हें और सच्चे फैन के दिली इच्छा को पूरा करके उसे सही में निहाल कर दिया।
दरअसल निहाल बिटला एक 14 वर्ष का बच्चा है जो कि प्रोजेरिया से पीड़ित है। लेकिन वो आमिर खान का बहुत बड़ा फैन है और आमिर की फिल्म 'तारे जमीं पर' से खासा प्रभावित क्योंकि यह उसे सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।
आमिर से मिलने के बाद निहाल काफी खुश था और इसी कारण उसने आमिर के साथ अपनी कई तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

आमिर खान
सुपरस्टार आमिर खान ने दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया से पीड़ित निहाल बिटला से मिले।

प्रोजेरिया से पीड़ित
निहाल बिटला एक 14 वर्ष का बच्चा है जो कि प्रोजेरिया से पीड़ित है।

फेसबुक
निहाल ने फेसबुक पर आमिर की तस्वीर शेयर करके उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

आमिर खान
आमिर ने उसकी इच्छा को पूरा कर दिया।

प्रोजेरिया
प्रोजेरिया एक ऐसा रोग है, जिसमें कम उम्र के बच्चों में भी बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। यह अत्यंत दुर्लभ और वंशानुगत बीमारी है।












Click it and Unblock the Notifications