आमिर खान को मोहन भागवत के हाथ से मिला दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

आमिर खान को स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हाथों उनकी फिल्म दंगल के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को उनकी फिल्म दंगल के लिए एक खास सम्मान दिया गया है। इसके लिए उन्हें दीनानाथ मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया है। आइए जानते हैं यह पुरस्कार उन्हें किसने दिया।

मोहन भागवत ने दिया सम्मान

मोहन भागवत ने दिया सम्मान

आमिर खान को स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हाथों उनकी फिल्म दंगल के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यहां पर आपको बता दें कि पिछले साल ही पत्नी किरण राव के एक बयान की वजह से आमिर खान संघ के निशाने पर आ गए थे। इसके अलावा भी उन्हें कई संगठनों का विरोध झेलना पड़ा था और लोगों ने उन्हें देशद्रोही भी कहा था।

इन लोगों को भी मिला ये सम्मान

इन लोगों को भी मिला ये सम्मान

दीनानाथ मंगेशकर सम्मान न केवल आमिर खान को मिला है, बल्कि उनके अलावा भी कुछ लोगों को इस सम्मान से नवाजा गया है। आमिर खान के अलावा क्रिकेटर कपिल देव क्रिकेट में उनके अद्वितीय योगदान और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला को भी 75वें दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

लता मंगेशकर का परिवार चलता है इसे

लता मंगेशकर का परिवार चलता है इसे

आपको बता दें कि दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार लता मंगेशकर के परिवार द्वारा संचालित किया जाता है। यह अवार्ड मास्टर दीनानाथ प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स की तरफ से दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। यह क्षेत्र संगीत, समाज-सेवा, नाटक साहित्य और सिनेमा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+