आमिर खान ने बेटी संग शेयर की फोटो, लोगों ने कहा- अश्लील, मुस्लिम हो शर्म करो!
मुंबई। बॉलीवुड के फिल्म स्टार आमिर खान वैसे तो विवादों से अपने आप को काफी दूर रखने की कोशिश करते हैं लेकिन कभी ना कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से वो लोगों के निशाने पर आ जाते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल आमिर खान ने हाल ही में अपनी बेटी ईरा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसकी वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए और देखते ही देखते ट्रोल हो गए।

आमिर और ईरा की तस्वीर पर विवाद
दरअसल आमिर और ईरा की वो तस्वीर एक पार्क एरिया की थी, जहां आमिर अपनी बेटी संग खेलते नजर आ रहे थे, उसमें उनकी बेटी शार्ट ड्रेस पहने आमिर के ऊपर बैठी हुई थी, जिसके बाद कुछ कट्टर पंथियों को वो तस्वीर रास नहीं आई और उनके तेवर चढ़ गए और उन्होंने उस तस्वीर को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए।

तस्वीर देख भड़के लोग
कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि रमजान के दौरान आमिर खान को ऐसी तस्वीर पोस्ट नहीं करनी चाहिए थी

'आमिर आप एक मुस्लिम हो, आपको शर्म आनी चाहिए'
तो कुछ ने लिखा कि आमिर आप एक मुस्लिम हो, आपको शर्म आनी चाहिए ऐसी तस्वीरें शेयर करते वक्त, तो कई यूजर्स चार कदम आगे बढ़ते हुए बाप-बेटी के बॉन्ड पर ही अश्लील कमेंट करने लगे।

बुरे फंसे आमिर खान
कुछ ने लिखा, आमिर खान आपको शर्म आनी चाहिए, आपकी बेटी अश्लील कपड़ों में आपके साथ खेल रही है, मुस्लिम हो कुछ तो शर्म करो। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने आमिर खान का बचाव भी किया और उन्होंने आमिर खान की तस्वीर पर कमेंट करने वालों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications