ALL is Well: आमिर खान बनेंगे 'जल युक्त शिवर' स्कीम के ब्रांड एंबेसडर!

मुंबई। लगता है कि अभिनेता आमिर खान और बीजेपी पार्टी के बीच की खाई पटने वाली है क्योंकि टीवी चैनलों की खबर के मुताबिक आमिर खान को आज महाराष्ट्र सरकार अपनी 'जल युक्त शिवर' स्कीम का ब्रांड एंबेसडर बना सकती है।

ऐसी खबर है कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस आज इस बारे में ऐलान कर सकते हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार ने सूखे से निपटने के लिए एक योजना चलाई है 'जल युक्त शिवर'। जिसके तहत पांच साल के अंदर राज्य के हर गांव को सूखे से निजात दिलाना है।

आमिर खान बनेंगे 'जल युक्त शिवर' स्कीम के ब्रांड एंबेसडर!

गौरतलब है कि आमिर खान ने नवंबर में देश के इन्टॉलरेंस मुद्दे पर बयान देकर सबको चौंका दिया था जिसके बाद से उन्हें अतुल्य भारत कैंपन के ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया गया। हालांकि कंपनी ने कभी नहीं माना कि आमिर खान का बयान इसके पीछे कारण है लेकिन दस साल से जो अतुल्य भारत कैंपन का प्रचारक था उसे क्यों हटाया गया इस की कोई वाजिब वजह लोगों को नहीं पता चली।

निर्भया गैंगरेप के नाबालिग रेपिस्ट की सजा पर चुप क्यों हैं आमिर खान?

लेकिन एक बार फिर से आमिर खान बीजेपी के कैंपन का हिस्सा बन सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो यह बात साबित हो जायेगी कि अब आमिर खान और बीजेपी के बीच में आल इज वेल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+