आमिर खान की बेटी आइरा ने शेयर की तस्वीर, पास रखे छोटे पैकेट को देख यूजर्स ने उठाए सवाल
मुंबई, 26 जुलाई: आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं तो अलग-अलग मुद्दे को लेकर लिखती भी रहती हैं। हाल के दिनों में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी चर्चा में रही थीं। अब एक और तस्वीर उन्होंने शेयर की है, जो अलग वजहों से चर्चा में है।

क्यों चर्चा में है तस्वीर
आइरा खान ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में आइरा खान शॉर्ट्स पहने एक बेंच पर बैठी हैं और पप्पी को अपनी गोद में खिलाती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फॉलोवर्स को गुड मॉर्निंग लिखा है।

बेंच पर रखा है सिगरेट का पैकेट!
इसी तस्वीर में आइरा खान जिस बेंच पर बैठी हैं। उस पर उनके पास उनका फोन और एक छोटा पैकेट दिखाई दे रहा है। तस्वीर से लग रहा है कि ये पैकेट सिगरेट का पैकेट है और उसके ऊपर लाइटर रखा है। आइरा खान ने इस पैकेट को अपनी तस्वीर को ब्लर किया हुआ है। ऐसे में बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये सिगरेट का पैकेट है। कई यूजर्स ने इस पैकेट को लेकर सवाल किया है और सिगरेट पीने को लेकर उनसे सवाल किए हैं।

अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में हैं आइरा
सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लगातार बातें करने वालीं आइरा खान फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइरा अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और खुलकर रिलेशन पर बात करती हैं। आइरा के फिल्मों में आने को लेकर भी कई बार फिल्मी गलियारों में चर्चा रही है। हालांकि इस पर उन्होंने बहुत साफतौर पर कुछ नहीं कहा है। बतौर थिएटर डायरेक्टर आइरा इन दिनों काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications