आमिर खान की बेटी आइरा ने शेयर किया ब्वॉयफ्रेंड नुपुर के साथ बिताए रोमांटिक पलों का वीडियो, कही दिल की बात
आमिर खान की बेटी आइरा ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड नुपुर के साथ बिताए रोमांटिक पलों का वीडियो, प्यार को किया कबूल
मुंबई, 1 जून: बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शुमार आमिर खान की बेटी आइरा खान अभी तक फिल्मों में नहीं आई हैं लेकिन चर्चा में बनी रहती हैं। पहले वो अपने डिप्रेशन पर बात कर खबरों में रहीं और अब उनके नूपुर शिखरे के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा हैं। कुछ समय पहले उन्होंने नूपुर के साथ रिलेशनशिप में होने का खुलासा किया था। उनके साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं। आइरा ने अब एक बार पिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने नूपुर के लिए अपने प्यार को भी कुबूला है।
Recommended Video

खास पलों की तस्वीरों को वीडियो में पिरोया
आइरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी और उनके ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे की रोमांटिक तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को एक साथ पिरोते हुए ये इस वीडियो तैयार किया गया है। वीडियो में नूपुर और आइरा की पार्टी करते, पूल में नहाते, पार्टी करते हुए तस्वीरें हैं। वीडियो शेयर करते हुए आइरा ने लिखा- तुम ही मेरे एंकर हो.. तुमसे बहुत प्यार करती हूं क्यूटी।

वीडियो हो रहा वायरल
आइरा और नुपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया परजमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर सोशल यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। लाखों लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए आइरा से शादी के प्लान तक को लेकर पूछ लिया है।

वेलेंटाइन के मौके पर किया था रिश्ते का खुलासा
आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा ने इस साल वैलंटाइंस डे पर नुपूर से अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। आइरा ने नुपूर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था- वैलेंटाइन, ड्रीम बॉय। इसके बाद से आइरा लगातार नूपुर के साथ दिखती रही हैं। नूपुर शिखरे फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट हैं। वह बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के फिटनेस ट्रेनर रहे हैं। जिसमें आइरा के पापा आमिर खान और अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी शामिल हैं।

आइरा की नुपूर को लेकर लॉकडाउन पोस्ट भी रही थी चर्चा में
इस साल अप्रैल में कोरोना लॉकडाउन होने के बाद आइरा खान ने नुपुर शिखरे के साथ एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा था- लॉकडाउन के लिए तैयार हूं। इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।












Click it and Unblock the Notifications